बरेली, मई 18 -- मीरगंज। सिंधौली की बाजार में तहबाजारी वसूलने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने ठेकेदार को लाठी-डंडों से पीटा, जिससे ठेकेदार चोटिल हो गया। ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।ब्लाक के गांव सिंधौली में ग्राम पंचायत की भूमि में सप्ताह में दो दिन साप्ताहिक बाजार लगती है। ग्राम पंचायत ने बाजार का ठेका गांव के रामबाबू को दे रखा है। गत शुक्रवार को ठेकेदार रामबाबू बाजार में लगी दुकानों से मैसूल वसूल कर रहे थे। कुछ लोगों ने मैसूल मांगने का विरोध किया। विवाद होने पर दुकानदार और उनके साथियों ने गाली गलौच कर ठेकेदार को लाठी डंडों से जमकर मारपीट की।बाजार में मारपीट होने से अफरा तफरी मच गई। सब्जी खरीदने आए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर ठेकेदार को बचाया। ठेकेदार रामबाबू चोटिल हो गए। घटना शाम 5.30 बजे की है। रामबाबू...