सिंधोरा में सर्पदंश से बालक की मौत
वाराणसी, जुलाई 22 -- पिंडरा (वाराणसी)। सिंधोरा गांव में मंगलवार रात चारपाई पर सोए 10 वर्षीय बालक मयंक मौर्य की सर्पदंश से मौत हो गई। मजदूरी कर करने वाले सदानंद मौर्य का सबसे छोटा पुत्र मयंक परिजनों के साथ चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सोया था। रात 11 बजे सांप के काटने से मुंह से झाग निकलने लगा। परिजन पहले धरसौना स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहां से कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन शव लेकर घर लाए और सिंधोरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन भाइयों में सबसे छोटा मयंक सिंधोरा स्थित एसबी पब्लिक स्कूल में कक्षा 4 का छात्र था। यह भी पढ़ें- Chandauli News: सांप के डसने से तीन साल के बच्चे की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.