सिंधोरा में बीमारी से त्रस्त युवक ने लगाई फांसी
वाराणसी, जून 24 -- पिंडरा (वाराणसी), संवाद। सिंधोरा कस्बे में मंगलवार दोपहर बीमारी से त्रस्त युवक ने पावर लूम के कारखाने में फांसी लगाकर जान दे दी। सिंधोरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सिंधोरा कस्बा निवासी 42 वर्षीय मुश्ताक उर्फ कल्लू अंसारी ओमान में मजदूरी करता था। बीमारी के कारण 6 माह पहले इलाज कराने घर चला आया था। काफी इलाज कराने एवं कई बार ऑपरेशन कराने के बाद भी ठीक न होने से तनाव में था। मंगलवार को दोपहर में जब परिवार के लोग आराम कर रहे थे, तभी उसने पड़ोस के पावरलूम के स्टोर रूम में नायलॉन की रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस एवं फोरेंसिक टीम पहुंची। मुश्ताक के परिवार में दो बेटियां और पत्नी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.