सिंधोरा में बाइक सवारों की फायरिंग से दहशत
वाराणसी, जून 19 -- पिंडरा (वाराणसी)। सिंधोरा थाना क्षेत्र के डंगराडीह गांव के बाहर तालाब के पास गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे फायरिंग से दहशत फैल गई। मौके से .32 बोर के दो खोखे मिले हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक 112 नम्बर पर एक युवक ने फोन कर फायरिंग की सूचना दी। सिंधोरा थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र उपाध्याय फोर्स के साथ पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि तीन बाइक से 5 से 6 युवक पहुंचे थे। आपस में कहासुनी कर रहे थे। बाद में चले गए। इस दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी। यह भी पढ़ें- गेस्ट हाउस में बुकिंग के विवाद में चलाई गोली यह भी पढ़ें- बाइक सवार तीन युवकों का हथियार लहराते वीडिया वायरल, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शुरू की छापेमारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.