वाराणसी, जून 8 -- पिंडरा। सिंधोरा थाना क्षेत्र के सरायशेखलार्ड में रविवार रात 9 बजे पिकअप और ऑटो की भिड़ंत हो गई। ऑटो सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर है। ऑटो चालक सिंधोरा निवासी बादल सोनकर, सवारी सिंधोरा निवासी जमालुद्दीन तथा चोलापुर के गुलरा निवासी रंजीत चौहान घायल हो गए। तीन अन्य को हल्की चोटें आईं। जमालुद्दीन का दोनो पैर टूट गया। उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...