नई दिल्ली, जुलाई 1 -- पाकिस्तान सिंधु जल समझौते के निलंबित होने से बुरी तरह बौखलाया हुआ है। अलग अलग वैश्विक मंचों पर रोने के बाद भी जब पाकिस्तान की डाल गली तब उसने अब एक नया नाटक शुरू किया है। मंगलवार को पाकिस्तान ने इसे लेकर एक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। यहां पाकिस्तान के कई नेताओं ने सिंधु जल संधि को दोबारा लागू करने की बात कही। लेकिन हास्यास्पद यह रहा कि पाकिस्तान इस कार्यक्रम में भारत का नाम तक ले पाया। दरअसल पाकिस्तान को बीते साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत से करारी हार मिली थी और वह इस हार को अब तक भूल नहीं पाया है। ऐसे में भारत का खौफ लाजमी है और इसीलिए पाकिस्तानी मंत्रियों ने सीधे तौर पर भारत का नाम नहीं लिया और भारत के लिए 'ताकतवर देश' शब्द का प्रयोग किया। पाकिस्तान के एक सांसद मुसादिक मलिक ने कहा कि कोई ताकतवर देश अपनी मर्जी...