इस्लामाबाद, अगस्त 29 -- सिंधु के पानी के लिए पाकिस्तान किस कदर छटपटा रहा है, यह बात एक बार फिर सामने आई है। इस बार पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इसहाक डार ने इसको लेकर गीदड़भभकी दी है। डार ने कहा है कि इस्लामाबाद को सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) के तहत उसके हिस्से के पानी से वंचित करने की किसी भी कोशिश के क्षेत्रीय सुरक्षा पर 'गंभीर परिणाम' होंगे। एक मीडिया रिपोर्ट से यह बात सामने आई है। 'द डॉन' अखबार की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री ने यह बातें 'सिंधु जल संधि : दक्षिण एशिया की सुरक्षा दोराहे पर' विषय पर आयोजित संगोष्ठी को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहाकि यह मुद्दा द्विपक्षीय रिश्तों से कहीं आगे का है और इसका संबंध संधियों की पवित्रता से है।क्या है सिंधु जल संधि सिंधु जल संधि 1960 में भारत और पाकिस्ता...