गया, अप्रैल 19 -- सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के कदरचुआ गांव से पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष निलेश कुमार सिंह ने बताया कि मार्च महीने में रमेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के बाद बह फरार चल रहा था। उसके घर पर होने की सूचना मिलने के बाद गिरफ्तार कर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...