अयोध्या, अप्रैल 18 -- अयोध्या, संवाददाता। प्रभु झूलेलाल के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर और जय झूलेलाल का उद्घोष लगाकर भक्त प्रहलाद सेवा समिति व यूथ विंग ने संकल्प लिया कि समाज में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य व गरीब कन्याओं के विवाह में मदद कर सहयोग किया जाएगा। नाका बाईपास पर एक गेस्ट हाउस में समिति व यूथ विंग की संयुक्त बैठक समिति अध्यक्ष कन्हैया लाल सागर व यूथ विंग अध्यक्ष विक्रम आहूजा की अध्यक्षता में गुरुवार को संपन्न हुई। संचालन समिति के महासचिव ओमप्रकाश ओमी ने किया। बैठक में गरीब कन्याओं के विवाह, स्कूल की फीस जमा करना व इलाज के लिए मदद और हर माह गरीब महिलाओं को एक हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान करने पर चर्चा हुई। वर्तमान में समिति पैंतालीस महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह देकर सहयोग करती है। महासचिव ओम...