इटावा औरैया, मार्च 19 -- भरथना, संवाददाता। कस्बा स्थित सिंधी धर्मशाला में सिंधी समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से शंकरलाल वरयानी को अध्यक्ष, संजय माधवानी को कोषाध्यक्ष एवं महेंद्र कुमार को उप कोषाध्यक्ष चुना गया। मनोनयन के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक में आगे की कार्य व्यवस्था समिति के अध्यक्ष द्वारा तय किए जाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संरक्षक शोभराज नंदवानी ने की। 20 मार्च शुक्रवार को श्री झूलेलाल महोत्सव चेटीचंड के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर साईं जी की शोभायात्रा, प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा शाम 4 बजे पंचवटी, सिंधी कॉलोनी से प्रारंभ होकर सिंधी धर्मशाला पहुंचेग...