गोरखपुर, जुलाई 14 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सिंधी समाज के आराध्य देव, जल एवं ज्योति के परमात्मा भगवान श्री झूलेलाल के पावन पूज्य चालीहो महोत्सव का शुभारंभ 16 जुलाई से पूज्य माता साहिब आश्रम, जटाशंकर, गोरखपुर में मनाया जाएगा। पहले दिन प्रातः नौ बजे से 10:00 बजे तक अखंड ज्योत एवं पवित्र कलश स्थापना, आरती एवं पल्लव के साथ चालीहो साहब महोत्सव का शुभारंभ होगा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से 8:00 बजे तक भगवान श्री झूलेलाल की आरती, भजन, पंजड़ा, अरदास एवं पल्लव का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालु प्रभु का स्मरण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन पूज्य माता साहिब आश्रम परिवार, समस्त सिंधी पंचायतों एवं समस्त भक्तजन परिवार, गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। यह भी पढ...