पाकुड़, दिसम्बर 20 -- सिंधी शवदाह स्थल की घेराबंदी रोका पाकुड़, प्रतिनिधि। सिंधी शवदाह स्थल की घेराबंदी की सूचना पर अंचलाधिकारी ने स्थल पर पहुंच कर घेराबंदी को रोकवा दिया। प्रशासन को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा जमीन की घेराबंदी की जा रही है। अवैध तरीके से जमीन पर की जा रही घेराबंदी को अंचल अधिकारी ने रोक दिया। अंचला अधिकारी अरविंद कुमार बेदिया ने कहा कि घेराबंदी की जानकारी नगर थाना द्वारा प्राप्त हुई थी। उन्होंने कहा कि सिंधी शवदाह स्थल की भूमि को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है, 144 लागू है। किसी तरह का निर्माण कार्य, मापी या भीड़ जमा करना वर्जित है। अंचल अधिकारी ने रोक लगाने के साथ साथ अंतिम आदेश आने तक यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.