सिंधी व्यंजनों का लुत्फ उठाया
नोएडा, मार्च 23 -- नोएडा। भारतीय सिंधु सभा (उत्तर प्रदेश) केपटाउन ने चेटी चंद महोत्सव का केप क्लब एक में आयोजन किया। सिंधी समुदाय के 200 लोगों ने एकत्रित होकर नववर्ष की शुरुआत का जश्न मनाया। भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना की। इस महोत्सव में लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत, नृत्य और भजन के साथ सिंधी व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। भारतीय सिंधु सभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नरेश जोतवानी ने बताया कि चेटी चंद महोत्सव सिंधी समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इसे बड़े उत्साह और प्रेम के साथ मनाया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.