सिंधी रीति रिवाज संग निकली अंतिम यात्रा, दर्शन लाल पंचतत्व में विलीन
लखनऊ, अप्रैल 25 -- कृष्णा नगर स्थित आवास से शनिवार सुबह वीआईपी रोड स्थित संत आसूदाराम शिव शांति आश्रम के प्रमुख सेवादार दर्शन लाल की अंतिम यात्रा सिंधी परंपराओं के साथ निकाली गई। परिवारीजन और सिंधी समाज के लोग भजन कीर्तन करते हुए पार्थिव शरीर को आश्रम लेकर पहुंचे, जहां विधिवत पूजन अर्चना के बाद अंतिम दर्शन कराए गए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।इसके बाद अंतिम यात्रा आलमबाग वीआईपी रोड स्थित श्मशान घाट के लिए रवाना हुई। पूरे मार्ग में सेवा ही धर्म है... के संदेश के साथ लोग उन्हें याद करते रहे। घाट पर सिंधी रीति रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार की सभी विधियां संपन्न कराई गईं। यह भी पढ़ें- शिव शांति आश्रम के सेवादार दर्शन लाल का निधन मंत्रोच्चार के बीच उनके पुत्र विनेश ने मुखाग्नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.