एटा, जनवरी 13 -- मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व सिंधी-पंजाबियों ने सूर्यदेव को समर्पित लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाकर अग्निदेव की पूजा की। एक-दूसरे के गले मिलकर शुभकामनाएं दी और देर रात तक ढोल-नगाड़ों के साथ अग्नि के आगे खड़े होकर पारंपरिक भांगड़ा किया। साथ ही नई फसलों से बने व्यंजनों का लुत्फ उठाया। मंगलवार को शहर की सिंधी कालोनी और इंद्रपुरी कालोनी में लोहड़ी का त्योहार पारंपरिक तरीके से मनाया गया। रात को सिंधी और पंजाबी समाज के लोगों ने एकत्र होकर लकड़ियां जलाई। उसके बाद बुजुर्गों ने महिलाओं, पुरुषों, युवक-युवतियों और बच्चों को लोहड़ी दुल्ला भट्टी की कहानी सुनाई। इसके साथ ही नई फसलों के लिए सूर्यदेव का आभार जताते हुए उनसे आशीर्वाद की प्रार्थना करते हुए अग्नि में तिल और गुड़ से बने व्यंजन जैसे मूंगफली, पॉपकॉर्न आदि अर्पित किए। साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.