सिंदूर हमले में शहीद हवलदार सुनील सिंह का नाम राष्ट्रीय स्मारक में दर्ज
बक्सर, जून 26 -- बक्सर/चौसा, एक संवाददाता। पिछले साल आपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के हमले में जिले के चौसा नगर पंचायत के नरबतपुर मोहल्ला निवासी हवलदार सुनील कुमार सिंह शहीद हो गए थे। एक वर्ष बाद इनका नाम नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट के रोल ऑफ ऑनर सेक्शन में दर्ज हुआ है। बीते साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाते हुए सीमा पार हमला किया था। करीब 4 दिनों तक यह संघर्ष चला था। हवलदार सुनील कुमार सिंह भारतीय सेना में यादव यूनिट 237 फील्ड वर्कशॉप कंपनी में तैनात थे। आपरेशन सिंदूर के दौरान जम्मू-कश्मीर के राजौरी में ड्यूटी के दौरान वे 9 मई, 2025 को पाकिस्तानी सेना के एक ड्रोन हमले में वे बुरी तरह से घायल हो गए थे। यह भी पढ़ें- पहली बार सामने आए 'ऑपरेशन सिंदूर' के 6 शहीदों के नाम, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में मिली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.