कानपुर, मार्च 22 -- Kanpur News: यूपी के कानपुर में तपेश्वरी मंदिर के बाहर दुकान लगाने वालों को लेकर शनिवार रात कुछ देर के लिए माहौल गर्मा गया। हिंदुओं की दुकानें हटवाने की सूचना पर पहुंचे बजरंग दल के नेता शिवम सोनकर ने दूसरे पक्ष के लोगों को चेतावनी दे डाली। कहा कि किसी जिहादी की दुकान मंदिर के बाहर नहीं लगने देंगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, सूचना पर पहुंची फीलखाना पुलिस से भी नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में पुलिस ने मामला शांत करा लिया। फोन पर हुई बातचीत में शिवम ने कहा कि 'जब इनकी माताएं-बहनें सिंदूर नहीं लगातीं तो बेचते क्यों हैं'। यह भी पढ़ें- जिसे दिक्कत है वह पाकिस्तान चला जाए, सड़क पर नमाज पढ़ने पर भड़के यूपी के मंत्रीदुकानों को टारगेट ...