गढ़वा, मार्च 18 -- गढ़वा। भवनाथपुर थानांतर्गत रपुरा गांव निवासी स्वर्गीय राजेश्वर सिंह की पुत्री 20 वर्षीया काजल कुमारी ने बुधवार को सिंदूर पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि आपसी घरेलू कामकाज करने को लेकर उसे डांट फटकार किया गया था। उसी बात से आक्रोशित होकर उसने सिंदूर पी ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर लाकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...