हजारीबाग, जून 26 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पंचायत भवन, सिंदूर में नई दिशा-जिला नशा विमुक्ति केंद्र की ओर से जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामुदायिक सहभागिता बढ़ाना था। प्रबंधक-सह-प्रभारी ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज के लिए गंभीर चुनौती है। काउंसलर रवि कुमार ने नशे की पहचान, दुष्प्रभाव और उपचार की जानकारी दी। प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर तनु प्रिया ने युवाओं और परिवारों से नशा मुक्ति अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- रैली में नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया केंद्र की नर्स ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने ...