रामगढ़, मार्च 28 -- रजरप्पा। निज प्रतिनिधि रजरप्पा इलाके के चितरपुर, छोटकीपोना समेत कई गांव में शनिवार को चैती दुर्गा का विसर्जन हुआ। चितरपुर में जुलूस लहेरी टोला से शुरू होकर चट्टी बाजार बाजार, बाजार टांड़, जवाहर रोड, शिवालय रोड, सोनार टोला, मायल बाजार, काली चौक होते हुए रजरप्पा मोड़ पहुंची। इस दौरान जुलूस में चैती दुर्गा, बजरंगबली और भगवान राम की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया। रामनवमी पूजा समिति द्वारा जुलूस के दौरान जगह-जगह पर अस्त्र-शस्त्र परिचालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जुलूस के साथ साथ विभिन्न अखाड़ों के झांकी भी साथ साथ चल रही थी। इस दौरान विभिन्न क्लब के सदस्यों ने जगह-जगह पर लाठी डंडा सहित अस्त्र-शस्त्र द्वारा हैरत अंगेज खेल का प्रदर्शन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जुलूस के स्वागत के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा चना ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.