पटना, अप्रैल 29 -- बिहार की राजधानी पटना में एक शादी समारोह में फिर धांय-धांय गोलियां चली हैं। इस हर्ष फायरिंग में लगातार दूसरे दिन फिर एक मौत भी हुई है। इस बार मंगलवार को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की कीमत 4 साल की एक बच्ची को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। इससे पहले सोमवार को पटना के एक बारात में हर्ष फायरिंग हुई थी और गोली लगने से 16 साल के लड़के की जान चली गई थी। अब पटना के धनरुआ थाना स्थित आश्रयपुर गांव में मंगलवार की अल सुबह सिन्दूर दान के समय वधू पक्ष की ओर से हर्ष फायरिंग में छत पर सो रही चार वर्षीया बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद वधू पक्ष दुल्हन को विदा कर फरार हो गये। मृतका सौम्या कुमारी धनरुआ के डोमनबिगहा निवासी पिन्टू प्रसाद की पुत्री थी। वह अपनी फुआ की पोती की शादी में मां के साथ आश्रयपुर चार दिनों से आई हुई थी। घटना के वक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.