गंगापार, अप्रैल 25 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। उतरांव थाना क्षेत्र के भदवा गांव में बीते बुधवार की रात विवाहिता की सिंदूर खाने से इलाज के दौरान गुरुवार दोपहर मौत हो गई थी। मामले में मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस पति समेत दो लोगों खिलाफ मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई में जुटी है।जनपद भदोही थाना औराई के इटवा गांव निवासी राजमणि ने बेटी खुशबू का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत ब्लाक औराई, जनपद भदोही में दिसंबर 2022 को उतरांव थाना क्षेत्र के भदवा गांव निवासी अंकित पुत्र विजय कुमार निवासी के साथ की थी। मृतक के पिता राजमणि ने आरोप लगाया कि विवाह के पश्चात जब पुत्री खुशबू अपने ससुराल गई तो वहां अंकित एवं उसकी मां का व्यवहार ठीक नहीं था। यह भी पढ़ें- विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.