धनबाद, मार्च 31 -- गोविंदपुर-बलियापुर रोड स्थित सिंदूरपुर के पास सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 15 साल के अंबर रजक की मौत हो गई। घटना में अंबर के साथ बाइक पर सवार उसका साथी करण रजक व दूसरी बाइक पर सवार गोविंदपुर मुर्गाबनी गांव का युवक मेराज अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर बेहोशी की हालत में पड़े अंबर को एसएनएमएमसीएच व घायल बाइक सवारों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। एसएनएमएमसीएच में डॉक्टरों ने अंबर को मृत घोषित कर दिया। अंबर सिंदूरपुर निवासी रंजू रजक का इकलौता पुत्र था। लोगों का कहना है कि अंबर बाइक से पांडेयडीह की ओर से घर वापस लौट रहा था। सिंदूरपुर के पास उसी दिशा से आ रही बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.