घाटशिला, मई 27 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की कार्यप्रणाली सुस्त रहने के कारण गांवों में खराब पड़े जलमीनार और चापाकलों की मरम्मत समय पर नहीं हो पा रही है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भीषण गर्मी में पेयजल संकट के रूप में भुगतना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला प्रखंड की सुदूर नारदा पंचायत अंतर्गत सिंदूरपुर गांव के सबर टोला का सामने आया है। ग्रामीण दिव्या सबर, पुटरी सबर, कांद्रा सबर, गुरबा सबर, मुगनी सबर, सीता सबर, मनतला सबर, आरती सबर, उर्मिला सबर और सुरमी सबर ने बताया कि दो साल से जलमीनार खराब रहने के कारण उन्हें पेयजल के लिए करीब दो किलोमीटर दूर स्थित तालाब पर निर्भर रहना पड़ रहा है। तालाब का पानी ही पीने और दैनिक उपयोग का एकमात्र सहारा बन गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी लाने में काफी परेशानी होती ...