औरंगाबाद, अप्रैल 13 -- दाउदनगर प्रखंड के सिंदुआर गांव में सिंदुआर प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया। मैच का उद्घाटन शिक्षक रंजीत कुमार, राजेश्वर यादव, विकास कुमार, उपेंद्र मिस्त्री एवं श्रीकांत कुमार ने संयुक्त रूप से किया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रघु बिगहा और कुड़वा की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें रघु बिगहा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। रघु बिगहा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रघु बिगहा की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सात ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रतियोगिता में रघु बिगहा के खिलाड़ी कल्लू कुमार को मैन ऑफ द मैच तथा कुरमा की ...