सिंदुरवा में इंडोरामा साइडिंग पर मालगाड़ी के सात वैगन बेपटरी, बड़ा हादसा टला
गौरीगंज, जुलाई 25 -- अमेठी, संवाददाता। अमेठी जनपद के कमरौली थाना क्षेत्र स्थित सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास इंडोरामा उर्वरक इकाई की रेलवे साइडिंग पर शनिवार सुबह खाद कारखाने जा रही मालगाड़ी के सात वैगन पटरी से उतर गए। चालक की सतर्कता और वैगनों के नहीं पलटने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब पांच बजे मालगाड़ी इंडोरामा उर्वरक इकाई में खाद की लोडिंग के लिए साइडिंग ट्रैक से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक उसके सात वैगन पटरी से उतर गए। चालक ने तत्काल ट्रेन रोक दी, जिससे स्थिति गंभीर होने से बच गई। सभी वैगन संतुलित रहे और पलटे नहीं।घटना की सूचना घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के इंजीनियरिंग, परिचालन एवं आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी कर ट्रैक बहाली का कार्य शुरू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.