सिंदुआर पंचायत के उपमुखिया का चुनाव आज
औरंगाबाद, अप्रैल 15 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड क्षेत्र के सिंदुआर पंचायत में उप मुखिया पद के लिए चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रखंड कार्यालय सभागार में तीन बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसमें विशेष बैठक के माध्यम से पूरी कार्रवाई संपन्न कराई जाएगी। इस संबंध में सभी वार्ड सदस्यों को पूर्व में ही सूचना तामिला करा दी गई है। बीडीओ मो. जफर इमाम ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बैठक की शुरुआत में वार्ड सदस्यों को चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद नामांकन, संवीक्षा, नाम वापसी और अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी। मतदान, मतगणना और अंत में परिणाम की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.