धनबाद, जनवरी 24 -- बलियापुर। विधायक चंद्रदेव महतो ने शनिवार को दुधिया बोंगामोड़ में रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कहा कि बोंगामोड़ से सालपातरा तक बननेवाली उक्त रोड का निर्माण डीएमएफटी मद के तहत होना है। ग्रामीणों से रोड निर्माण कार्य में सहयोग की बातें कही। सांसद प्रतिनिधि सुनील चौधरी, बलियापुर पश्चिमी मुखिया विजय गोराइं, मुखिया उत्तम चौबे, रफीक अंसारी, प्रदीप उपाध्याय, धनंजय मंडल, लालगोपाल चौबे, सारथी मंडल, गुहीराम मंडल, उमेश चौबे, अनादि सरदार, लालटु मिठारी आदि मौके पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...