धनबाद, मार्च 9 -- धनबाद के सांसद ढुलू महतो के सवाल पर केंद्र सरकार ने संज्ञान लेते हुए सकारात्मक पहल की है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सांसद ढुलू महतो को पत्र भेजकर इन कार्यवाही की जानकारी दी है। सांसद ने सिंदरी क्षेत्र से जुड़े कई लंबित मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया था। इनमें एफसीआईएल एवं वीएसएस के कर्मचारियों के लीज समझौते से जुड़ी समस्याएं, छाताटांड़ गांव में यूआरएल सेंटरिंग टैंक से पेयजल आपूर्ति तथा एफसीआई सिंदरी यूनिट की अनुपयोगी भूमि पर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना जैसी मांग शामिल है। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने पत्र में सांसद को जानकारी दी है कि एफसीआईएल एवं वीएसएस के कर्मचारियों के लीज समझौते से संबंधित मामले को संबंधित विभाग को परीक्षण के लिए भेजा गया है और इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.