सिंदरी रेलवे यार्ड में 20 घंटे बाद शव के साथ धरना खत्म
धनबाद, मई 29 -- सिंदरी मार्शलिंग रेलवे यार्ड में हुए हादसे में मृत मैकेनिक अशोक रवानी के शव के साथ बुधवार रात 12 बजे से चल रहा परिजनों और राजनीतिक नेताओं का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार देर शाम समाप्त हो गया। त्रिपक्षीय वार्ता के बाद विधायक चंद्रदेव महतो द्वारा मृतक के परिजनों को Rs.17 लाख मुआवजा देने की घोषणा के बाद आंदोलनकारियों ने धरना समाप्त किया और शव को वहां से उठाया गया। इसके साथ ही रेलवे यार्ड में कोयले की लोडिंग का कार्य दोबारा सुचारू रूप से शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। इससे पहले, उचित मुआवजे की मांग को लेकर परिजन और विभिन्न दलों के नेता रात से ही शव के साथ यार्ड में डटे हुए थे, जिससे पूरा माहौल तनावपूर्ण था। यह भी पढ़ें- श्रमिक की मौत के बाद परिजनों ने मुआवजा के लिए शव के साथ कंपनी कैंप पर दिया धरना गुरुवार को दिन में गोशाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.