धनबाद, जनवरी 7 -- सिंदरी, प्रतिनिधि रोहड़ाबांध पानी टंकी के पास स्थित हर्ल का हेल्थ सेंटर शहरपुरा स्थित राजेन्द्र गर्ल हाई स्कूल में शिफ्ट हो गया है। सोमवार को इसका उद्घाटन हर्ल के बिजनेस यूनिट हेड गौतम माजी ने किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से हेल्थ सेंटर को शहरपुरा में खोलने की मांग हो रही थी। शहर के केंद्र में स्वास्थ्य केंद्र खोलकर कर्मचारियों और आम लोगों के लिए चिकित्सा सुविधा आसान बना दिया गया है। हर्ल के एचआर प्रमुख विक्रांत कुमार ने कहा है कि इस केंद्र में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से प्राथमिक उपचार स्वास्थ्य परामर्श तथा आवश्यक चिकित्सीय सेवाएं प्रदान की जाएगी। मौके पर हर्ल के अधिकारी, कर्मचारी व आमजन मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...