सिंदरी में 21 जुलाई को स्थापित होगी एके राय की प्रतिमा
धनबाद, जुलाई 8 -- पीडीआईएल सिंदरी गेट के समक्ष मार्क्सवादी समन्वय समिति के संस्थापक सह पूर्व सांसद दिवंगत एके राय की प्रतिमा की स्थापना और अनावरण 21 जुलाई को किया जाएगा। इसे लेकर मंगलवार को बिरसा समिति में एके राय स्मारक समिति की बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य सह पूर्व विधायक आनंद महतो उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि एके राय आजीवन अन्याय के खिलाफ और मजदूरों-वंचितों के हक-अधिकार के लिए लड़ते रहे। आज की युवा पीढ़ी को उनके संघर्षों से सीख लेने की जरूरत है। मौके पर राजीव मुखर्जी, विमल रवानी, सुरेश प्रसाद, सहदेव सिंह, छोटन चटर्जी, राजू पांडे, महालाल हंसदा, शकुंतला देवी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Palamu News: समाजवादी नेता स्व दिनेश कुमार सिंह आज भी समाज के प्रेरणास्रोत : विधायक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.