सिंदरी में 20 गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई, बांटे गए न्यूट्रिशन किट
धनबाद, जून 13 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। विद्यापति परिषद सिंदरी परिसर में शुक्रवार को हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल) के सीएसआर सहयोग से संचालित 'सेहत साथी' कार्यक्रम के तहत गोदभराई समारोह का आयोजन किया गया। एचएलएफपीपीटी संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 20 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें न्यूट्रिशन किट बांटे गए और सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि हर्ल सिंदरी के एचआर हेड विक्रांत कुमार ने कहा कि स्वस्थ महिला ही उज्जवल भविष्य वाले बच्चों का निर्माण करती है। गर्भावस्था में सही पोषण मां और शिशु दोनों के लिए आवश्यक है। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रूपक बनर्जी ने नियमित जांच, स्वयं की देखभाल और उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था पर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। यह भी पढ़ें- 20 गर्भवती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.