धनबाद, अगस्त 4 -- स्वतंत्रता सेनानियों और अमर जवानों की याद में जन अधिकार मंच 14 अगस्त को डॉ. एसपीएम इंटर कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर लगाएगा। आजादी की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इस वर्ष 80 रक्तवीर रक्तदान करेंगे। शिविर की सफलता के लिए सोमवार को बीआईटी सिंदरी परिसर में मंच के अध्यक्ष रंजीत कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें युवाओं को इस अभियान से जोड़ने, रक्तदान का महत्व समझाने और भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से सौरभ सिंह, प्रशांत कुमार, इंद्रमोहन सिंह, कुमार राजेश, प्रिय रंजन कुमार, देवनंदन सिंह और किशोर दा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...