धनबाद, जनवरी 24 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। बीआईटी सिंदरी के अलावा क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों व मोहल्लों में शुक्रवार को बुद्धि, ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा की गई। क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर, लायंस पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, मदर टेरेसा उच्च विद्यालय, बिरसा मुंडा इत्यादि स्कूलों में मां सरस्वती की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। बीआईटी सिंदरी में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सरस्वती पूजा बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। निदेशक प्रो पंकज राय सपरिवार उपस्थित रहे। पूजा प्रोफेसर राकेश, प्रो जे एन महतो, प्रो एस पी मिश्रा, प्रो अमर कुमार, प्रो एस हेम्ब्रम, प्रो एन के किस्कू, प्रो प्रफुल्ल शर्मा, प्रो एन पी चौधरी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.