सिंदरी में लो-वोल्टेज और बिजली संकट से परेशानी
धनबाद, जून 8 -- सिंदरी टाउनशिप के लोग बिजली की लगातार आंख-मिचौनी और लो-वोल्टेज की समस्या से आजिज आ चुके हैं। लंबे समय से शहर के एसके-4, एसएल-2, नीचे आरएम-4 और डोमगढ़ कॉलोनी के निवासी लो-वोल्टेज के कारण त्राहिमाम कर रहे हैं। विद्युत विभाग द्वारा इस दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं किए जाने से उपभोक्ताओं में रोष है। एक तरफ विभाग निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा करता है, वहीं दूसरी तरफ शहरवासियों को मुश्किल से 12 से 14 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। आलम यह है कि तेज हवा या बारिश आने से पहले ही बिजली गुल हो जाती है, जो मौसम साफ होने के काफी देर बाद बहाल होती है। यह भी पढ़ें- उमस और बिजली संकट से बेहाल लोग, निर्बाध आपूर्ति की मांग शाम को आंधी-पानी आने पर रात-रात भर अंधेरा पसरा रहता है। इस भीषण गर्मी में नियमित बिजली न रहने से लोगों का जीना मुहाल हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.