सिंदरी में लगेगा कोयला आधारित अमोनिया और यूरिया प्लांट
धनबाद, सितम्बर 30 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। देश को रासायनिक उर्वरक उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कोल इंडिया लिमिटेड और हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल) ने सिंदरी में कोयला आधारित अमोनिया और यूरिया प्लांट की स्थापना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। मंगलवार को यह उच्चस्तरीय समझौता कोलकाता स्थित कोल इंडिया के कारपोरेट मुख्यालय में हुआ। हर्ल के प्रबंध निदेशक एसपी मोहंती ने कोलकाता से एमओयू की पुष्टि करते हुए बताया कि यूरिया की आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में यह बेहद महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। उन्होंने तकनीकी विवरण साझा करते हुए बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का दायित्व सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित परामर्शदाता कंपनी प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड को सौंपा गया है। एमडी मोहंती ने आश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.