धनबाद, जनवरी 20 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर मैथिली समुदाय की ओर से विद्यापति परिषद सिंदरी में सोमवार को मां जानकी की पूजा की गई। उसके बाद मिलन समारोह हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ 70 वर्ष के ऊपर वरिष्ठ मैथिल सदस्यों को सम्मानित किया गया। खिचड़ी भोग का भी आयोजन हुआ। परिषद के संरक्षक अजीत कुमार मिश्रा, अध्यक्ष राज गोबिंद झा, उपाध्यक्ष पंडित डॉ. भास्कर झा, विभाष ठाकुर, महासचिव संजय झा, सचिव नीरज मोहन झा, हेमंत कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष रूपक कुमार ठाकुर, संगीत कुमार ठाकुर, लाल कांत झा, आरके सुमन, अभिराम मिश्रा, अरुण झा, दिलीप झा, अरुण कुमार झा, धीरज ठाकुर, राज कुमार शर्मा, महिला संगीत मंडली के साथ साथ धनबाद से विशेष अतिथि एस के झा, धीरेन्द्र झा, जेपी झा, अशोक कुमार झा, शिवकांत मिश्रा आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.