धनबाद, जून 27 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। सिंदरी बचाओ सामूहिक मोर्चा की बैठक शुक्रवार को रांगामाटी स्थित साथी क्लब में रवींद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान 29 जून को एफसीआई गेट पर होने वाले विशाल प्रदर्शन की रणनीति तैयार की गई। रवींद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सिंदरी के लोगों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। एफसीआई प्रबंधन टाउनशिप की जमीन को अन्य कंपनियों को देने की फिराक में है। डोमगढ़ क्षेत्र की 304 एकड़ जमीन सेल के टासरा प्रोजेक्ट को ओबी डंपिंग के लिए देने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब प्रबंधन की नजर मनोहरटांड़ और एस एल टू कॉलोनी पर है। प्रबंधन ने दोनों कॉलोनियों को डेंजर जोन घोषित कर आवास खाली करने का नोटिस थमा दिया है। अगला टारगेट रांगामाटी की आर एम फोर कॉलोनी है। इन कॉलोनियों में करीब 5,000 परिवार रहते हैं। प्रबंधन साजिश के...