धनबाद, मई 23 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। सिंदरी स्थित बंद गैस प्लांट के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही वार्ड 54 के पार्षद नीरज कुमार सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस से दोनों को एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेजा। वहां नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जालान अस्पताल रेफर कर दिया। पार्षद के सहयोग से दोनों को जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां समय पर इलाज मिलने से दोनों की जान बच गई। शुक्रवार सुबह तक दोनों घायलों को होश आ गया। दोपहर में पार्षद ने अस्पताल जाकर डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और बताया कि अब दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। घायलों में एसके फोर खटाल निवासी जितेंद्र कुमार (35) और डोमगढ़ निवासी राहुल रवानी शामिल हैं। परिजन...