धनबाद, मार्च 3 -- सोमवार को रोहड़ाबांध स्थित दुबे अखाड़ा में जमसं बच्चा गुट सिंदरी शाखा सचिव वेदप्रकाश ओझा के नेतृत्व में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें दुबे अखाड़ा समिति परिवार समेत सिंदरी व झरिया के गणमान्य नेताओं, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों एवं आम नागरिकों ने शिरकत की। समारोह के दौरान स्थानीय कलाकार राजू ब्यास द्वारा प्रस्तुत फगुआ गीतों पर लोग खूब झूमे। मौके पर प्रकाश ओझा, अरुण सिंह, शैलेंद्र द्विवेदी, मिथिलेश दुबे, गुरचरण सिंह, रासबिहारी पाठक, आदित्य दुबे, महेंद्र पांडेय, रवि शर्मा, अरविंद चटर्जी, सुनील दुबे, आलोक बनर्जी, रंटू ओझा, प्रकाश बाउरी, कमलेश सिंह और एसके सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.