धनबाद, जनवरी 9 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। सिंदरी टाउनशिप में बी ग्रेड बिजली संरचना को एफसीआईएल और हर्ल से अलग कर जेबीवीएनएल में हस्तांतरित करने को लेकर गुरुवार से विभिन्न कॉलोनियों में मेंटेनेंस का काम किया गया। जेबीवीएनएल सिंदरी के एसडीओ गोविंद जायसवाल ने बताया कि गुरुवार को चार घंटे बिजली बाधित थी। अगले और चार दिनों तक मेंटेनेंस के दौरान चार घंटे शहर की बिजली बाधित रहेगी। डीवीसी 11 केवी ओवरहेड तार को एफसीआई के मुख्य गेट के पास स्थित फीडर नंबर 9 ओर 35 में जोड़ने का काम हो रहा है। इसी क्रम में पोल हस्तांतरण का कार्य भी हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...