धनबाद, मार्च 15 -- माकपा सिंदरी शाखा की ओर से शनिवार को रांगामाटी में कार्ल मार्क्स के 143 वें स्मरण दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। सर्व प्रथम कार्ल मार्क्स की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। विचार गोष्ठी में जिला सचिव विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि कार्ल मार्क्स आधुनिक समाजवाद के जनक माने जाते हैं। कार्ल मार्क्स का सिद्धांत ऐतिहासिक भौतिकवाद और वर्ग संघर्ष पर आधारित है। उनका मानना था कि समाज दो वर्गों में विभाजित है। एक पूंजीपति वर्ग, जो शोषक है। दूसरा सर्वहारा मजदूर वर्ग है। जो शोषित है जिनके बीच संसाधनों के स्वामित्व के कारण संघर्ष है। गोष्ठी में गौतम प्रसाद, सूर्य कुमार सिंह, एडवा नेत्री रानी मिश्रा, सविता देवी, मुकेश कुमार, शिबू राय, सुरेंद्र पांडे आदि ने विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...