सिंदरी में करोड़ों की लागत का बना बिरसा पार्क बदहाल
धनबाद, जून 14 -- सिंदरीवासियों के मनोरंजन के लिए नगर निगम धनबाद की ओर से करोड़ों रुपए की लागत से बना बिरसा मैदान पार्क पिछले पांच वर्षों से उद्घाटन की बाट जोह रहा है। निगम ने मैदान के आधे हिस्से को बच्चों के खेलने के आधुनिक संसाधनों और बुजुर्गों के बैठने के स्लैब के साथ शानदार पार्क में बदला था। वहीं दूसरे हिस्से को गोल पोस्ट लगाकर फुटबॉल मैदान का रूप दिया गया था। पर्यावरण दिवस जैसे विशेष मौकों पर निवर्तमान और वर्तमान नगर आयुक्त यहां पौधरोपण करने आते रहे हैं। हर बार जल्द उद्घाटन का भरोसा भी दिया जाता है, लेकिन आज तक इस पर ताला लटका है। उद्घाटन नहीं होने से रखरखाव ठप है और कोई सफाईकर्मी तैनात नहीं है। दोपहर के बाद पार्क का गेट बंद रहने से खिलाड़ियों को एंट्री नहीं मिलती। मैदान में लंबी-लंबी घास उग आने से शहर और आसपास की आदिवासी बस्तियों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.