धनबाद, मार्च 22 -- सिंदरी जामा मस्जिद और रोहड़ाबांध स्थित सीआरपीएफ मस्जिद में शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद में इमाम गुलाम मोहिउद्दीन ने रोजेदारों को ईद-उल-फितर की नमाज अदा कराई। इमाम गुलाम मोहिउद्दीन ने बताया कि रोजेदारों ने सुख, शांति, सद्भाव और एकता की कामना करते हुए नमाज अदा की गई। सीआरपीएफ मस्जिद में इमाम मौलाना याकूब ने नमाज अदा कराई। मौके पर मो कामरान, अख्तर, मो सुप्हियान, साकिब आलम, मो सोनू आलम, मो जावेद, मो रिजवान, मो इमरान आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.