सिंदरी-महुदा सड़क के लिए जल्द करें जमीन का अधिग्रहण: डीडीसी
धनबाद, जून 12 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। डीडीसी सन्नी राज ने पथ निर्माण विभाग अंतर्गत स्वीकृत और प्रगतिशील सड़क परियोजनाओं की समीक्षा के लिए गुरुवार को बैठक की। इसमें सड़क निर्माण विभाग ने बताया कि जमीन अधिग्रहण नहीं होने से कई योजनाएं अटकी हुई हैं। सिंदरी-महुदा और गोविंदपुर महुदा सड़क का निर्माण जमीन अधिग्रहण की वजह से अटका हुआ है। डीडीसी ने दोनों ही योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान उन्होंने जिले में चल रही विभिन्न स्वीकृत और प्रगतिशील पथ परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान यह बात सामने आई कि भू-अर्जन की प्रक्रियाओं में हो रहे विलंब के कारण कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की प्रगति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को भू-अर्जन से जुड़ी सभी बाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.