धनबाद, मार्च 2 -- सिंदरी फ्रेंड्स फॉर एवर ग्रुप की ओर से रविवार को ड्रीम लाइट रेस्टोरेंट में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं ने रंगों के त्योहार होली पर खूब धूम मचाया। मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री तारा देवी ने महिलाओं संग होली खेली। सिंदरी फ्रेंड्स फॉर एवर की अध्यक्ष नीलम पांडेय ने कहा कि होली का उत्सव सामाजिक एकता का संदेश देता है। मौके पर भाजपा नेत्री रंजना शर्मा, संगीता, आशा देवी, उमा शर्मा, शंपा सील, प्रतिमा देवी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.