धनबाद, मार्च 13 -- धनबाद। मध्य पूर्व में जारी जंग की तपिश सिंदरी स्थित हर्ल फर्टिलाइजर प्लांट पर पड़ने लगा है। गैस सप्लाई पर संकट गहरा गया है, जिससे फर्टिलाइजर के उत्पादन पर असर पड़ा है। जानकारी के अनुसार प्रतिदिन 20 से 30 प्रतिशत गैस की आपूर्ति में कटौती की जा रही है, जिससे लगभग 25 प्रतिशत यूरिया उत्पादन प्रभावित है। सिंदरी फर्टिलाइजर प्लांट की क्षमता प्रतिदिन 3850 मीट्रिक टन यूरिया उत्पादन है। जंग के कारण गैस में कटौती के कारण प्रतिदिन तीन हजार टन ही यूरिया का उत्पादन पिछले कुछ दिनों से हो रहा है। यानी प्रतिदिन 850 टन यूरिया उत्पादन कम हो रहा है। सिंदरी फर्टिलाइजर प्लांट के एचआर विक्रांत कहते हैं कि सिंदरी फर्टिलाइजर को गेल से गैस की आपूर्ति की जाती है। पिछले कुछ दिनों से गैस आपूर्ति में 25 प्रतिशत की कटौती हो रही है, जिससे उत्पादन पर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.