धनबाद, मार्च 13 -- सिंदरी गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान बलविंदर सिंह की माता सवेंदर कौर (89) का सिंदरी गुरुद्वारा स्थित आवास में गुरुवार की शाम निधन हो गया। उनके निधन पर पूरे गुरुद्वारा परिवार में शोक का माहौल है। सवेन्द्र कौर के पुत्र हरविंदर सिंह ने बताया कि माता काफी दिनों से बीमार चल रही थी। हरविंदर सिंह लायंस क्लब सिंदरी के वर्तमान अध्यक्ष हैं। सवेंदर कौर अपने पीछे तीन पुत्र व पांच पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गईं हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...