सिंदरी आवास मामले को ले डीसी से मिला प्रतिनिधिमंडल
धनबाद, जून 4 -- कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह की पहल पर बुधवार को झारखंड बचाओ संग्राम समिति के केंद्रीय अध्यक्ष कौशल सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सिंदरी के मनोहरटांड और एसएल टू आवासों को जबरन खाली कराने के एफसीआई प्रबंधन के निर्णय से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त आदित्य रंजन ने आश्वस्त किया कि आवास खाली कराने मामले को देखेंगे। उनके निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद एसडीओ लोकेश बारंगे से मुलाकात की, जिन्होंने तत्काल झरिया सीओ मनोज कुमार को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस जिला प्रवक्ता कौशल सिंह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बमभोली सिंह, अधिवक्ता राज बिहारी यादव और अशोक कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.